17.6 C
New York
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मुश्किल में सेक्शन 375, पहले दिन की इतनी कमाई

मुश्किल में सेक्शन 375, पहले दिन की इतनी कमाई

5

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म सेक्शन 375 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई इस फिल्म को लेकर बज तो बना था लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ 45 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि फिल्म छिछोरे पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हैं और आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल से इसकी टक्कर हुई है। संभव है कि अच्छी माउथ पब्लिसिटी से फिल्म के बिजनेस में उछाल आए, लेकिन फिलहाल इसकी रफ्तार काफी धीमी है।

फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म का प्रोडक्शन बजट 14 करोड़ रुपये है और इसके प्रिंट और एडवर्टाइजिंग में तकरीबन 6 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म की कुल लागत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे तकरीबन 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।