17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सारा और कार्तिक ने किया एक-दूसरे को किया मिस, इंस्टा पर डाला...

सारा और कार्तिक ने किया एक-दूसरे को किया मिस, इंस्टा पर डाला इमोशनल पोस्ट…

8

अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान अभी इम्तियाज़ अली के निर्देशन में लव आज कल के सीक्वल लव आज कल 2  में काम कर रहे है। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई है। हिमाचल प्रदेश में सारा और कार्तिक आर्यन की मस्ती करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती है। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने खूब जम कर मस्ती करी।

लेकिन अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गयी है तो जाहिर सी बात है की अब सबको अपने अपने घर लौटना है और अपने साथ काम करने वालों बाय बोलना है इसमें कार्तिक आर्यन थोड़ा निराश लग रहे है।  ये सैड फीलिंग किसी के लिए नहीं बल्कि सारा अली खान के लिए है। कार्तिक आर्यन अपने इंस्ट्रग्राम अकाउंट पर सारा अली खान के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “’जब वीरा कहती है…पर ये रास्ता, ये बहुत अच्छा है. मैं चाहती हूं कि ये रास्ता कभी खत्म ना हो”। इस कैप्शन से साफ पता चलता है की कार्तिक आर्यन इस बाय से खुश नहीं है। पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए कार्तिक लिखते है मुझे इम्तियाज अली के साथ शूट करने पर ऐसा ही महसूस हुआ। 66 दिन भी कम लगे, शूटिंग पूरी हो चुकी है, एक ऐसी फिल्म जिसके लिए मेरी चाहत थी कि वो कभी खत्म ना हो।  मेरे सपनो के डायरेक्टर को शुक्रिया, इस पूरी यात्रा में प्रिंसेस सारा अली खान से अच्छा कोई साथी नहीं हो सकता, मैं तुम्हारे साथ बार-बार काम करना चाहता हूं। इस इंस्टाग्राम पोस्ट से कार्तिक की उदासी देखी जा सकती है कि वो फिल्म और सारा अली खान के साथ कितना अटैच महसूस कर रहे हैं।

कार्तिक के पोस्ट से पहले सारा अली खान ने भी कार्तिक के लिए एक पोस्ट लिखा था जिसमें उसने कहा था कि आपके साथ काम करते वक्त मुझे काफी कंफर्टेबल महसूस हुआ। ऐसा फील कराने के लिए शुक्रिया।

लव आज कल 2 सैफ और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आज कल का सीक्वल है। लव आज कल को भी इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था और फिल्म काफी हिट हुई थी। सीक्वल के लिए कार्तिक आर्यन और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को लिया गया है। जिससे इस सीक्वल फिल्म को फयदा हो। फिल्म के बारे में एक खास बात पता चली है कि इसमें रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रणदीप हुड्डा इम्तियाज अली के साथ हाइवे में काम कर चुके हैं।

रिपोर्ट- अभिन्या गोयल