17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment सपना चौधरी ने रैप सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, फैन्स बोले ‘वन्स...

सपना चौधरी ने रैप सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, फैन्स बोले ‘वन्स मोर’

140

आज हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड में अपने ठुमकों और अदाओं से घायल करने वाली सपना चौधरी का एक और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने एक ही दिन में दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर काबू पा लिया है, पर ये वीडियो कुछ दर्शकों के लिए सरप्राइज भरा हो सकता है क्योंकि इस वीडियो में सपना चौधरी अपने सूट के लुक में नहीं बल्कि रैपर के लुक में नजर आई हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर छा रही सपना चौधरी हरियाणवी, बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी और भोजपुरी में भी अपनी अदाओं से धमाल मचा चुकी हैं। वायरल हो रही इस वीडियो में सपना चौधरी ने हरियाणवी डांस स्टाइल को पीछे छोड़कर कुछ अलग डांस स्टेप्स दिखाए जिन्हें आपने पहले नहीं देखा होगा। इस वीडियो में उनके साथ आकाश डडलानी डांस कर रहे हैं। दोनों ब्लैक रंग के टी-शर्ट पहनकर अपना रैपिंग अंदाज दिखा रहे हैं।

सपना के फैन्स उनका हरियाणवी अंदाज तो पसंद करते ही हैं पर इस अंदाज को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि सपना चौधरी और आकाश का यह वीडियो काफी पुराना है। बता दें कि सपना और बिग बॉस 11 में रह चुके आकाश ने यह वीडियो शो के दौरान ही शूट किया था पर यह अब तेजी से सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।