17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood 2019 के बाद अब सलमान के 2020 की ईद की तैयारी शुरू…..

2019 के बाद अब सलमान के 2020 की ईद की तैयारी शुरू…..

2

सलमान खान की ‘भारत’ ईद के खास मौक पर रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन से छप्पड़फाड़ कमाई शुरू कर दी है। फिल्म ने पहले ही दिन 42 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी 31 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की, हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन की कमाई कम रही। दरअसल इस ईद पर धमाल मचाने के साथ ही सलमान खान ने 2020 ईद की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस ईद पर बड़े पर्दे पर सलमान का साथ कटरीना ने दिया तो वहीं ईद 2020 में सलमान का साथ आलिया भट्ट देते हुए नजर आ सकती हैं।

दरअसल सलमान खान 2020 ईद में फिल्म इंशाअल्लाह लाने की तैयारी में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली करेंगे। वहीं फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। बता दें कि इंशाअल्लाह के साथ ही दबंग 3 भी सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-