17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood रिया चक्रवर्ती के स्पोर्ट में आई स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर हुई...

रिया चक्रवर्ती के स्पोर्ट में आई स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

8

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के बारे में कई खुलासे हुए हैं। जिसके बाद रिया की छवि को विलेन की तरह देखा जा रहा है।

सुशांत के चाहनेवाले उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। ईडी और सीबीआई जांच के बीच रिया सुशांत केस मामले में लगातार सवालों के घेरे में हैं। ईडी ने भी रिया से दो बार लंबी पूछताछ कर ली है।

अब रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट के लिए स्वरा भास्कर आगे आईं हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि रिया मीडिया ट्रायल का शिकार हो रही हैं।

इसका फैसला कोर्ट को करने देना चाहिए। हालांकि एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर अपने इस बयान के चलते बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।

डेढ़ महीने के बाद खुश नजर आईं अंकिता लोखंडे, जुड़वा बच्चों संग साझी की तस्वीर

दरअसल, हर मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिर अपनी बात रखी है। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में बोलते हुए स्वरा ने एक ट्वीट पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘रिया एक अजीबो-ग़रीब और ख़तरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हो रही हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है।

सुशांत के पिता ने किया था रिया को व्हाट्स्प मैसेज, बेटे को लेकर थी चिंता

उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फ़र्ज़ी न्यूज़ फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए’।