17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood प्रियंका ने क्रिसस प्रैट के साथ काम करने के लिए छोड़ी सलमान...

प्रियंका ने क्रिसस प्रैट के साथ काम करने के लिए छोड़ी सलमान की ‘भारत’?

1

बॉलवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत से बाहर होने का फैसला प्रियंका चोपड़ा ने क्यों किया इसे लेकर तमाम तरह की वजह भी सामने आईं है कभी पीसी की सगाई को लेकर तो कभी उनके विदेशी बॉयफ्रेंड को लेकर लेकिन अब गॉसिप के बाजार में खबरें है कि प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर क्रि‍स प्रैट की फिल्म साइन करने के चलते सलमान की फिल्म ‘भारत’ को ड्रॉप कर दिया था। हाल ही में पता चला है कि प्रियंका ने जाने-माने एक्टर क्रि‍स प्रैट की फिल्म ‘काउबॉय निन्जा वाइकिंग’ को साइन किया है। प्रियंका इस फिल्म में क्रिस प्रैट की लवर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

बता दें ‘वेराइटी डॉट कॉम’ वेबसाइट के मुताबिक यूनिवर्सल के सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म में प्रियंका और प्रैट की केमिस्ट्री उनके फैंस को दिखाई देगी। वहीं प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म “स्काई इज पिंक” में भी नज़र आने वाली हैं। हालंकि पिछले दिनों यह खबर चर्चा में थी कि पीसी अब फरहान की फिल्म को भी कह सकती है अलविदा। अब प्रियंका के हॉलीवुड के इस बड़े प्रोजेक्ट को साइन करना ही बॉलीवुड फिल्म “भारत” से उनके बाहर होने की वजह बताई जा रही है।

इसके अलावा इस बारे में ये भी अनुमान लगाए गए है कि शायद प्रियंका ने निक से शादी के प्लान के चलते सलमान की फिल्म छोड़ी है। एक बार फिर हॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने के लिए प्रियंका अपनी होम कंट्री के प्रोजेक्ट्स को साइड करती जा रही हैं, बैक टू बैक हॉलीवुड फिल्मों में उनकी मौजूदगी देखने को मिल रही हैॆ। गौर करने वाली बात है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रोमांटिक फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में रेबेल विल्सन के साथ नज़र आएंगी।

अगर आप भी पत्रकारिता में रुचि रखते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टिट्यूट से जुड़िये 

यह भी देखें :