17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood निक की सिंगल तस्वीर प्रियंका को नहीं आई रास, फिर प्रियंका ने...

निक की सिंगल तस्वीर प्रियंका को नहीं आई रास, फिर प्रियंका ने किया ये

3

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी मशहूर हैं। प्रियंका और निक की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल रहती हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री जबरदस्त है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका, पति निक के साथ नजर नहीं आईं। इस फंक्शन में जोनस ब्रदर्स को उनके नए पॉप सॉन्ग ‘सकर’ के लिए अवॉर्ड मिला।

अवॉर्ड फंक्शन में निक जोनस अपने भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ पहुंचे थे। दोनों की पत्नियां भी अपने हसबैंड को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अवॉर्ड फंक्शन की घोषणा होते ही जो की पत्नी सोफी टर्नर और केविन की पत्नी डैनियल ने अपने हसबैंड्स को किस किया। मगर प्रियंका की गैरमौजूदगी की वजह से निक अकेले खड़े ही नजर आए।

निक की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। निक को इस तरह अकेला देखना शायद प्रियंका को रास नहीं आया। ऐसे में प्रियंका ने निक की वायरल हो रही तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए खुद को फिट कर लिया। प्रियंका ने निक संग अपनी एडिूटेड तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। फोटो में प्रियंका निक को गले लगाए दिख रही हैं। निक संग अपनी एडिटेड फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा, “मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं”।