17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity पहली बार कैमरे में कैद हुई प्रियंका-निक की लाडली मालती मैरी

पहली बार कैमरे में कैद हुई प्रियंका-निक की लाडली मालती मैरी

15

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक साल बाद तक अपनी बेटी मालती मैरी की फोटो अपने फैन्स के साथ शेयर नहीं की थी। प्रियंका अपनी बेटी मालती को लेकर थोड़ी प्रोजेसिव हैं, शायद इसलिए वो कभी अपनी लाडली मालती की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती थी। प्रियंका हमेशा अपनी फैमिली फोटोज में भी लाडली मालती के चेहरे पर सफेद हर्ट इमोजी लगा देती थी, पर एक साल बाद आखिरकार उनकी प्यारी बेटी मालती की फोटो कैमरे में कैद हो गई। बेटी मालती की फोटो पर हर्ट इमोजी लगाने की वजह से कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थी। प्रियंका के फैन्स हमेशा उनसे इस बात को लेकर नाराज नजर आते थे।

प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोन्स अपनी पूरी फैमिली के साथ एक इवेंट में गए थे, जहां उनके साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी भी थी। इस इवेंट में मालती की फोटो और क्यूटनेस पहली बार किसी कैमरे में कैद हुई। इन तस्वीरों में मालती की cuteness overloaded थी।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की ये फोटोज सोेशल मीडिया पर वायरल हो रही है और हर किसी का दिल चुरा रही है। प्रियंका की लाडली की इतनी क्यूट और प्यारी समाईल लोगों की नजरें चुराने के लिए काफी हैं। मालती ने इन तस्वीरों में वाइट कलर की क्यूट सी ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही मां प्रियंका ने मालती को वाइट हैयरबैंड पहनाया हुआ है, जिसमें मालती बेहद क्यूट लग रही है।

Read: घर से बेघर होने के बाद शालिन के बारे में टीना से पूछा तो मुस्कुराकर बोली…