17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अब हॉलीवुड में दिखेगी आनंद कुमार की कहानी, जल्द बनेगा रीमेक

अब हॉलीवुड में दिखेगी आनंद कुमार की कहानी, जल्द बनेगा रीमेक

4

बॉलीवुड के क्रिश यानी ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 सुपहिट साबित हुई। फिल्म सुपर 30 में ऋतिक ने गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया था। फिल्म को क्रिटिक्स और लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में थे। अब खबरें आ रही हैं कि सुपर 30 का हॉलीवुड में रीमेक बनाए जाने की प्लानिंग है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड इस सब्जेक्ट में अपना इंटरेस्ट दिखा रहा है। राइटर संजीव दत्त के इंग्लिश में इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की खबरें हैं। सेंट्रल कैरेक्टर के लिए मेकर्स ने कास्टिंग फाइनल कर ली है। आनंद कुमार के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं क्योंकि ये कहानी उनकी है।

वहीं दूसरी खबर ये है कि अमेरिका में एक प्रोडेक्शन कंपनी के एजेंट ओरिजनल फिल्म के निर्माताओं से मिले। उन्होंने हॉलीवुड रीमेक के लिए बातचीत की।