17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment अब इस फिल्म में साथ दिखेगें आयुष्मान-भूमि…

अब इस फिल्म में साथ दिखेगें आयुष्मान-भूमि…

9

दो फिल्मों में एक साथ काम कर चुके आयुष्मान और भूमि को लेकर अब खबर है कि ये जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म बाला में दोनों कलाकार लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।अब इस फिल्म में साथ दिखेगें आयुष्मान-भूमि...फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। उन्होंने ही इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म समाज की कुछ ऑड चीजों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। आयुष्मान फिल्म में एक मेच्योर शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे। भूमि फिल्म में एक डस्की गर्ल के रोल में होंगी। फिल्म के माध्यम से ये दिखाया जाएगा कि कैसे हम समाज में रंगों को लेकर भेदभाव करते हैं।
Image result for अब इस फिल्म में साथ दिखेंगे आयुष्मान-भूमि...फिल्म के निर्देशक अमर कौसिल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया- ये फिल्म बताती है कि कैसे समाज में रहने वाले लोग बाहरी सुंदरता के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं और वे असल इंसान के बारे में नहीं जानना चाहते। फिल्म हमें उल्लासित करेगी और इस विषय में सोचने पर विवश भी करेगी।
Image result for अब इस फिल्म में साथ दिखेंगे आयुष्मान-भूमि...बता दें कि ये साल अमर कौसिल के लिए शानदार रहा। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म स्त्री ने शानदार कमाई की। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। वहीं आयुष्मान और भूमि की बात करें तो वे सबसे पहले साल 2018 में फिल्म दम लगा के हईशा से काम शुरू किया। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में फिल्म शुभ मंगल सावधान में साथ काम किया।