17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने दुनिया को कहा अलविदा

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने दुनिया को कहा अलविदा

8

 

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने दुनिया को कहा अलविदा

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने दुनिया को कहा अलविदा -एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। सुबह 4.30 बजे राज को दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। 49 वर्षीय राज कौशल के निधन का समाचार सुन डीनो मोर्या, समीर सोनी, रोनित रॉए और आशीष चौधरी जैसे कई और करीबी लोग मंदिरा को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कई हस्तियों ने सोशल मिडिया पर राज को श्रद्धांजली भी दी और साथ ही हैरानी भी जताई क्योंकि रविवार को ही राज कौशल ने अपने सोशल मिडिया एकाउंट से कुछ पिक्चर शेयर की थी जिसमें वह बिलकुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं। राज कौशल अक्सर अपने बच्चों और दोस्तों के साथ बिताए पल सोशल मिडिया पर साझा किया करते थे।

राज कौशल ने 1992 में मंदिरा से शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है
। कुछ ही समय पहले दोनों ने एक बेटी को एडॉप्ट किया था
और सोशल मिडिया के जरिए सबको इसके बारे में जानकारी भी दी थी।
राज कौशल ने शादी का लड्डू, प्यार में कभी-कभी, एंथनी कौन है जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था
और ‘माई ब्रदर निखिल’ जैसी समलैंगिक विषय पर बनी फिल्म को उन्होने प्रोड्यूस भी किया था।