17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कबीर सिंह , फैंस में दिखा जबरदस्त...

बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कबीर सिंह , फैंस में दिखा जबरदस्त बज़…

7

बॉलीवुड में आज कल सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी है वो है फिल्म कबीर सिंह। कबीर सिंह एक तेलगु डेब्ड फिल्म है। ओर्जिनल फिल्म का नाम अर्जुन रेड्डी है । कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी दोनों के ही निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा है। अर्जुन रेड्डी 25 अगस्त 2017 को रिलीज़ हुई थी। अर्जुन रेड्डी 12 करोड़ के बजट में बनाई गई थी । अर्जुन रेड्डी ने पहले दिन 7. 5 करोड़ भारत में कमाए थे और विदेश में 13.7 करोड़ कमाए और एक हफ्ते के अंदर ही अर्जुन रेड्डी ने भारत में 27.6  करोड़ कमाए और विदेश में 47.34 करोड़ कमाए थे। इसे बहुत पसंद भी किया गया था। अर्जुन रेड्डी में मेन लीड रोले विजय डेवेरकोन्दे ने किया था और इनके अपोजिट शालिनी पांडेय थीं । यह फिल्म काफी हिट साबित हुई ।

जब कबीर सिंह का ट्रेलर लांच हुआ तभी से दर्शकों के अंदर इस फिल्म को देखने की चाह है।  दर्शक कबीर सिंह फिल्म देखने  के लिए बहुत उत्साहिक है।  कबीर सिंह के गानो ने भी दर्शकों के मन में जगह बना ली है।  कबीर सिंह फिल्म के गाने बेखयाली से लेकर तुझे कितना चाहने लगे हम सोशल मीडिया में चार्टबस्टर बनने हुए है।  यह माना जा रहा है की कबीर सिंह शहीद कपूर की सबसे बेस्ट फिल्म है।  इस फिल्म में शहीद कपूर ने एक जुनूनी आशिक़ का किरदार निभाया है जो पहले हर जगह टॉप करता था चाहे वो पढ़ाई हो या खेल।  फुटबॉल में कप्तानी करते हुए भी दिखेंगे पर जब उनकी ज़िन्दगी में काइरा अडवाणी उर्फ़ प्रीती आती है। तब शहीद कपूर उर्फ़ कबीर सिंह प्रीती की सादगी देख कर उससे अपना दिल दे बैठते है फिर उनकी लव स्टोरी शुरू हो जाती है। कुछ दिक्क्तों के कारण दोनों अलग हो जाते फिर वो समय आता है जब कबीर सिंह नशों की राह पर चलने लगता है। शहीद कपूर इस मूवी में हर तरह का नशा करते हुए दिखाई देंगे।  सिगग्रेट , दारु , गांजे से लेकर कोकेन तक के नशे करते दिखाई देंगे। कबीर जुनूनी प्रेम कहानी है।

कबीर सिंह फिल्म की स्क्रीनिंग कल शाम में हुई थी। स्क्रीनिंग देखने कई बड़े परदे के कलाकार आये थे।  शहीद कपूर अपने पुरे परिवार के साथ आये थे ईशान खट्टर, मीरा राजपुत अपने दोनों बच्चों मिशा कपूर और ज़ैन कपूर के साथ पहुचीं। वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ दिखाई दिए।  कारन जोहर , नेहा धुप्या अपने पति अंगद बेदी के साथ आयी, जहान्वी कपूर , सोनाक्षी सिन्हा , गल्ली बॉय फेम सिद्धार्थ चतुर्वेदी , विक्की कौशल और भी बहुत से बडे कलाकार स्क्रीनिंग के समय दिखाई दिए। नेहा धुप्या ने अपने ट्वीट में लिखा की ” शहीद कपूर अपने मेरी बोलती बंध कर दी !!!मुझे बैठने और सोचने और अपने विचारों का निर्माण करने के लिए कुछ घंटों की आवश्यकता हो सकती है कि मैं कैसे #kabirsingh के बारे में महसूस कर रही हूँ… क्योंकी यह इतन अच्छा है। कबीर सिंह आज यानी 21.06.2019 को सभी  सिनेमा घरों में रिलीज़ हो गयी है।

रिपोर्ट- अभिन्या गोयल