17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood 17 करोड़ की ओपनिंग के साथ कबीर सिंह रिलीज़….. 

17 करोड़ की ओपनिंग के साथ कबीर सिंह रिलीज़….. 

3

शाहीद कपूर की नई फिल्म कबीर सिंह ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल। कबीर सिंह,  तेलुगू भाषा में बानी अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस में कुल 17 करोड़ की ओपनिंग की है और आगे भी अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। इस फिल्म को भारत में 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

2 साल पहले फिल्म अर्जुन रेड्डी ने एक्टर विजय को रातोंरात तेलुगू इंडस्ट्री का स्टार बना दिया था, और अब दो साल बाद बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने विजय के कदमों पर चलते हुए अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह में काम किया है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली।

पहले दिन ही इस फिल्म ने जनता का दिल जीत लिया। एक तरफ जहाँ फैंस ने इस मूवी को पसंद किया वही दूसरी तरफ फिल्म आलोचकों ने फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया। कुछ आलोचकों  ने अर्जुन रेड्डी को सीन टू सीन कॉपी होने के कारन खराब बताया वही कुछ ने फिल्म के कुछ ज़्यादा ही ग्लैमराइज होने की वजह से ख़राब बताया।

इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप वंगा ने किया, जिन्होंने अर्जुन रेड्डी का भी डायरेक्शन किया था। यह फिल्म कबीर राजवीर सिंह नाम के एक डॉक्टर की है, जो अपनी प्रेमिका से दूर होने के बाद शराबी बन जाता है और अपनी ज़िंदगी की परवाह करना छोड़ देता है। बाकि यह फिल्म आपको निराश नहीं करती है, लम्बी होने के बावजूद आपको बांध कर रखती है।

रिपोर्ट- कशिश नागपाल