17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment क्या भाभी मलाइका के नए रिलेशनशिप से खुश नहीं हैं ‘सलमान खान’?

क्या भाभी मलाइका के नए रिलेशनशिप से खुश नहीं हैं ‘सलमान खान’?

16

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार करेंगे। जहां पहले ये दोनों बॉलीवुड सितारें मीडिया में साथ दिखने से भी बचते नजर आते थे, अब दोनों साथ में हैंगआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक पार्टी के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की गाड़ी में उनके साथ घर जाती हुई नजर आई थी। ऐसे में दोनों सितारों के बीच रिलेशन होने का शक और भी यकीन में बदल जाता है और अब खबर यह है कि दोनों जल्द मीडिया के सामने अपना रिश्ता स्वीकार करेंगे।

बता दें कि कुछ महीने पहले मलाइका अरोड़ा और उनके पति अरबाज खान का तलाक हो गया था जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। मलाइका के साथ-साथ अरबाज की अपनी नई विदेशी गर्लफैंड को चुन चुके हैं और अक्सर उसके साथ नजर आते-रहते हैं। हालांकि काफी समय से मलाइका और अर्जुन कपूर के बारे में कई अफवाहें उड़ रही है जो दोनों के अपने रिलेशन को पब्लिकली करने के बाद साफ हो जाएंगी।

इस रिश्ते से कई लोग नाखुश नजर आ रहे है, इन्में से एक नाम सलमान खान का भी है। सलमान खान को अपनी भाभी का यह नया रिश्ते खासा पसंद नहीं आ रहा।