17.6 C
New York
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अब भारत सम्पूर्ण रुप से आजाद हो गया- परेश रावल

अब भारत सम्पूर्ण रुप से आजाद हो गया- परेश रावल

3

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के तहत कुछ विशेषाधिकार हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश किया। इसे लेकर सदन में काफी गरम माहौल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग करने का प्रस्ताव भी गृहमंत्री ने पेश किया। गृहमंत्री की घोषणा के बाद जहां राज्यसभा में विपक्षी पार्टियां इसका गहरा विरोध कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले पर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

लोग जम्मू कश्मीर को लेकर सरकार के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं और अपनी-अपनी राये दे रहे हैं। जिनमें कुछ फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद और दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने भी केंद्र सरकार के जम्मू कश्मीर पुनर्गठन प्रस्ताव का स्वागत किया है। परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, “आप ने बिलकुल मेरे मन की बात कही है। जय हिन्द”।