17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood पहले हफ्ते में ‘खतरो के खिलाडी सीजन 10’ से बाहर हुई ये...

पहले हफ्ते में ‘खतरो के खिलाडी सीजन 10’ से बाहर हुई ये एक्ट्रेस

9

कलर्स के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 10 की शूटिंग बुल्गेरिया में चल रही है। हर बार की तरह इस बार भी शो की कमान रोहित शेट्टी के हाथों में है जो कंटेस्टेंट का खतरों से सामना करवा रहे हैं। इस बीच इस शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शो से पहला एविक्शन किसका होगा नाम का खुलासा हो चुका है। यह कोई और नहीं जानी मानी भोजपुरी स्टार हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस रियलिटी शो में पहले ही हफ्ते जिस सेलिब्रिटी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा वह एक भोजपुरी स्टार है। इस अभिनेत्री का नाम रानी चटर्जी है। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। रानी अब तक 300 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। खबर तो यह भी है रानी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा भी बनने वाली हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।