17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood गुलाबो-सिताबो किराएदार और मकानमालिक की लड़ाई की मजेदार कहानी

गुलाबो-सिताबो किराएदार और मकानमालिक की लड़ाई की मजेदार कहानी

10

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के बारे में बताया है कि यह एक किराएदार और मकान मालिक के बीच लगातार चलने वाली लड़ाई की मजेदार कहानी है। निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म में आयुष्मान किराएदार बने हैं और अमिताभ बच्चन मकान मालिक हैं।

आयुष्मान ने पीटीआई को बताया, ‘‘गुलाबो सिताबो एक बेहद साधारण सी फिल्म है। यह मकान मालिक और किराएदार के बीच लड़ाई की कहानी है।’’ कहानी की पृष्ठभूमि लखनऊ की है। आयुष्मान ने कहा कि 77 वर्षीय दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चन सर शानदार हैं। मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि वह हर समय पूरी तरह तैयार रहते हैं। उन्हें तो आपकी लाइनें भी पता होती है। उनके सामने काम करना आसान नहीं है। साथी कलाकार के रूप में आपको हर वक्त तैयार रहना होता है।’’