17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या सच में प्रभास ने ली साहो के लिए इतनी मोटी फीस?

क्या सच में प्रभास ने ली साहो के लिए इतनी मोटी फीस?

3

साउथ समेत पूरे देश को अपने अक्टिंग के जादू से घायल करने वाले प्रभास की 30 अगस्त को एक्शन एंटरटेनर फिल्म साहो रिलीज होगी। मूवी में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। साहो से श्रद्धा तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। सुजीत के डायरेक्शन में बनी साहो 2019 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस पॉवर पैक्ड थ्रिलर फिल्म के लिए प्रभास-श्रद्धा कपूर को भारी भरकम फीस मिलने की चर्चा है।

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो प्रभास को फिल्म के लिए मेकर्स तगड़ी फीस दे रहे हैं। प्रभास को फिल्म के लिए 100 करोड़ सैलरी मिली है। इसी के साथ प्रभास सबसे महंगे इंडियन एक्टर बन गए हैं।

इस लिस्ट में प्रभास ने रजनीकांत, सलमान खान और शाहरुख खान को हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। कहा ये भी जा रहा है कि प्रभास साहो के प्री-रिलीज बिजनेस का 50 फीसदी हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।