17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अक्षय संग क्लैश के बावजूद भी बरकरार बाटला हाउस का धमाल

अक्षय संग क्लैश के बावजूद भी बरकरार बाटला हाउस का धमाल

3

15 अगस्त को सिनेमाघरो में एक्टर जॉन अब्राहम की रिलीज हुई फिल्म बाटला हाउस लोगो के लिए भरोसेमंद बनकर उभरी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सितारों से सजी देशभक्त‍ि पर आधारित फिल्म मिशन मंगल से मुश्क‍िल क्लैश के बावजूद बाटला हाउस की कमाई काबिले तारीफ रही।कम बजट की फिल्म ने कम स्क्रीन मिलने के बावजूद पहले चार दिन में करीब पचास करोड़ की कमाई कर ली है।

रिपोर्ट के अनुमानित आंकड़ों की मानें तो चौथे दिन रविवार को फिल्म ने करीब 14 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 15.55 करोड़, दूसरे दिन 8.84 करोड़ और तीसरे दिन 10.90 करोड़ कमाए। पहले तीन दिन में फिल्म ने भारतीय बाजार में 35.29 करोड़ रुपए की कमाई की।

जॉन अब्राहम स्टारर बाटला हाउस हिट साबित हो रही है। इससे पहले जॉन की RAW रिलीज हुई थी। हालाकि फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नही किया। जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ करने में कामयाब नहीं हुई थी।