Home news Entertainment Bigg Boss 12: सुल्तानी अखाड़े में उतरीं जसलीन और सृष्टि, फिर…

Bigg Boss 12: सुल्तानी अखाड़े में उतरीं जसलीन और सृष्टि, फिर…

0

नई दिल्ली– ‘बिग बॉस 12’ के घर में इस हफ्ते ‘वीकेंड के वार’ में कोरियोग्राफर फराह खान की एंट्री हुई। फराह खान के घर में एंट्री लेते ही सभी कंटेस्टेंट काफी खुश नजर आए। फराह खान के आते ही घरवालों के बीच एक नई जंग का आगाज हो गया। फराह खान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया। टास्क में बिग बॉस के घर में बने एक पेड़ पर घरवालों की कमियां लिखी थी, जिसे घरवालों को गेस करना था कि कौन सी कमी किसकी है।

रोमिल और सृष्टि को फराह खान एक चैट शो करने के लिए कहती हैं। इस चैट शो में सृष्टि घरवालों की एक्टिंग करती हैं। टास्क के दौरान सृष्टि बातों-बातों में दीपिका के पति का मजाक उड़ा देती हैं जिससे वे (दीपिका) नाराज हो जाती है। दीपिका सृष्टि पर भड़क जाती हैं और वे रोमिल-सृष्टि को सुनाती हैं। इस पर रोमिल कुछ नहीं बोल पाते।

फराह खान के साथ मोज-मस्ती करने के बाद बारी आई सुल्तानी अखाड़े की। इस बार सृष्टि और जसलीन को सुल्तानी अखाड़े में उतारा गया, अखाड़े में दोनों एक-दूसरे की कमजोरियां बताती हुई नजर आई। इसके बाद दोनों में फाइट होती है। मुकाबले में जसलीन की जीत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here