17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मन-मुटाव दूर कर अभिषेक और विवेक ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

मन-मुटाव दूर कर अभिषेक और विवेक ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

2

बॉलीवुड के दो कलाकार अभिषेक बच्चन और विवेके ओबेरॉय के बीच का मन-मुटाव दूर होता दिख रहा है। पहले एक इवेंट में अभिषेक ने विवेक को गले लगाया था। अब विवेक ने जूनियर बच्चन की आने वाली फिल्म बिग बुल के लिए बधाई दी है। दोनों की बीच लंबे वक्त से दूरी बनी हुई है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ये रिश्ता मजबूत होता नजर आ रहा है।

विवेक ओबेरॉय बिग बुल की कास्ट को सोशल मीडिया पर विश किया है। विवेक ओवेरॉय ने अभिषेक बच्चन और अजय देवगन को अगली फिल्म के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा है। विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर लिखा, बिग बुल की टीम को बधाई। आपका लुक शानदार है। सुपर टेलेंटिड अजय देवगन, अभिषेक बच्चन समेत सभी लोगों को ऑल द वेरी बेस्ट।