17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चीन और जापान में भूकंप के झटके, दोनों देशों में धरती हिली...

चीन और जापान में भूकंप के झटके, दोनों देशों में धरती हिली — सुनामी का खतरा नहीं

10

एशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार को धरती दो बार हिली। पहले चीन के जिलिन प्रांत में और फिर जापान के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की फिलहाल कोई सूचना नहीं है, और सुनामी का खतरा नहीं बताया गया है।

चीन के जिलिन प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप

चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, भूकंप शनिवार शाम 7:45 बजे (लोकल टाइम) चीन के हुनचुन शहर में आया, जो उत्तर कोरिया की सीमा के पास स्थित है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र 560 किलोमीटर (348 मील) की गहराई पर था। गहराई अधिक होने के कारण झटके सतह पर अपेक्षाकृत हल्के महसूस किए गए।

जापान के होक्काइडो में भी हिली धरती

इससे कुछ घंटे पहले उत्तरी जापान के पूर्वी होक्काइडो क्षेत्र में भी 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान मौसम एजेंसी के मुताबिक, यह भूकंप नेमुरो पेनिनसुला के दक्षिण-पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर आया। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सुनामी की कोई आशंका नहीं है।

जापान में इमरजेंसी चेतावनी जारी

क्योडो न्यूज एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1:40 बजे आया। उत्तरी द्वीप के कुछ इलाकों में झटकों की तीव्रता जापान के सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम आंकी गई। झटकों के बाद फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने एहतियात के तौर पर आपात चेतावनी जारी की।

अब तक दोनों देशों से किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि बचाव दल और निगरानी एजेंसियां संभावित आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटकों) पर नजर रखे हुए हैं।