दिल्लीः एक बार फिर दिल्ली में हाथ और झाड़ू का गठजोड़

0

अगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग फाइनल हो गया है। इस के संबंध में सोमवार को रात करीब दो बजे तक बैठकों का दौर चला। इसका ऐलान मंगलवार को दिन में कभी भी हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर या फिर शाम तक गठबंधन की स्थिति पूर्ण रूप से स्पष्ट हो जाएगी। सुत्रों की माने तो, बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के नेताओं की एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें AAP-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हो सकता है। 

अगर गठबंधन हो जाता है तो दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों के बटवारे पर भी मोहर लग सकती है।

जानकारी यह भी सामने आ रही है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी से आम आमदी पार्टी का गठबंधन नहीं हो पाया है और दिल्ली में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में AAP को बड़ा नुकसान होने का खतरा था।