17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भिवानी में डॉकविभाग घर-घर पहुंचा रहा पेंशन

भिवानी में डॉकविभाग घर-घर पहुंचा रहा पेंशन

8

भिवानी के डाक विभाग ने लॉकडाउन के दौरान जिले के 36 हजार पेंशन भोगियों को घर जाकर पेंशन देने का कार्य शुरू किया है ताकि सामाजिक मेल मिलाप से दूरी को कायम रखने के साथ बुजुर्गों को घरों से बाहर नहीं निकलना पडे़।

भिवानी जिले के मुख्य डाकपाल अजय कुमार ने बताया, ‘‘डाक विभाग की पूरी टीम पेंशनभोगियों की परेशानी को समझते हुए पत्र के साथ पेंशन की राशि भी घर-घर जाकर पहुंचा रही हैं।’’उन्होंने बताया, ‘‘ डाक विभाग के कर्मचारी मास्क, दस्ताने व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए बुजुर्ग, विधवा पेंशन एवं जरूरी पत्रों को निर्बाध तरीके से पहुंचा रहे हैं।’’

कुमार ने बताया, ‘‘कुछ पेंशनभोगी डाक विभाग के कार्यालय भी पहुंच रहे है, उन्हे भी सभी एहतियात के साथ पेंशन भुगतान का कार्य किया जा रहा है। भिवानी जिले में 36 हजार के लगभग पेंशनभोगी हैं, जिन्हे यह सुविधा दी जा रही है।’’उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशों पर किसी भी लाभार्थी को डाक विभाग से संबंधित सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।’’