17.6 C
New York
Sunday, June 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment अश्लील फोटो भेजने के जुर्म में गिरफ्तार मीका सिंह हुए रिहा

अश्लील फोटो भेजने के जुर्म में गिरफ्तार मीका सिंह हुए रिहा

13

संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार हुए गायक मीका सिंह को भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया। उन पर यूएई में ब्राजील की 17 वर्षीय मॉडल ने कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।अश्लील फोटो भेजने के जुर्म में गिरफ्तार मीका सिंह हुए रिहासंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने बताया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को मीका को रिहा कर दिया गया।

वेबसाइट ‘गल्फन्यूज डॉट कॉम’ के मुताबिक सूरी ने कहा कि मीका को बाद में अदालत में पेश किया जा सकता है। भारतीय राजदूत ने बताया कि भले ही मीका को दुबई में गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस उन्हें अबू धाबी लेकर गई क्योंकि शिकायतकतार् के पास अबू धाबी का आवासीय वीजा था।