उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच को मिली बड़ी सौगात, 35.38 करोड़ रूपये लागत की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में लगभग 35.38 करोड़ रूपये लागत की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जनपद बहराइच में 30 करोड़ रूपये  से अधिक की 87 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 05 करोड़ 35 लाख रूपये से अधिक धनराशि की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। लोकार्पित एवं  शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाओं में लोकनिर्माण विभाग की 03, उत्तर प्रदेश प्राजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 निर्माण 2 इकाई-22 की 3, जिला पंचायत की 62, यू0पी0 सिडको की 12, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 की 05,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 08 एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लि0 की 05 योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजित  एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यहां विभिन्न विभागों से सम्बन्धित लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाओं का एकमात्र ध्येय लोककल्याण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में  भारत सरकार की प्रत्येक योजना प्रत्येक जनपद को प्रत्येक क्षेत्र  में पहुंच रही है। इसी क्रम में आज बहराइच एवं अयोध्या में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। जनपद अयोध्या में एक आयुर्वेद कॉलेज का शिलान्यास किया गया। साथ ही, प्रदेश को सभी 75 जनपदों में 500 आयुष-हेल्थ वेलनेस सेण्टर का लोकार्पण एवं 250 आयुष-हेल्थ वेलनेस सेण्टर शिलान्यास किया गया। प्रदेश को 75 जनपदों  को नवीन 750 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर की सौगात मिल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

बहराइच में सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां,

योगी ने कहा कि जनपद बलरामपुर में प्रधानमंत्री जी ने 11 दिसम्बर 2021 को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण  किया था।यह योजना सन् 1972 में बनी थी, इस योजना को 2017 तक पिछली सरकारें पूरा नहीं कर पायीं। वर्तमान प्रदेश सरकार ने विगत चार वर्षो में  इसे पूरा कराकर प्रधानमंत्री जी के करकमलों से इसका लोकार्पण किया गया। इससे  पूर्वी उत्तर प्रदेश को 30 लाख किसानों की 15 लाख हेक्टेयर की खेती को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यही विकास की सोच  होती है। जनपद बहराइचके लोगों को लिए मेडिकल कॉलेज एक सपना था। प्रधानमंत्री जी ने इस सपने को हकीकत में बदला। जनपद में  महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का शुभारम्भ कर दिया गया है। यहां पर महर्षि बालार्क के  नाम पर जिला अस्पताल का नामकरण किया गया है। महाराजा सुहे लदेव को सम्मान देते हुए जनपद बहराइच में मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम योगी ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों ने इन महापुरुषों को नहीं दिया सम्मान

सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि कोई भी सच्चा राष्ट्र भक्त आक्रांताओं को सामने कभी सिर नहीं झुका सकता, वह न अपने पद से हटेगा, न गिरेगा, न ही झुकेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इन महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया था। वर्तमान सरकार इनको सम्मान देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजाद भारत को एकता व अखण्डता को सूत्र में बांधने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल थे। सरदार पटेल के नाम पर भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की है। वर्तमान केंद्र  सरकार सरदार पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में कोई भी पेशेवर माफिया किसी गरीब की सम्पत्ति पर कब्जा नहीं  कर सकता,

सीएम योगी ने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है, तो काम दमदार होता है। दमदार कार्य से विकास के कार्य मजबूती के साथ जनता-जनार्दन को उपलब्ध होते हैं। आज प्रदेश में  कोई भी पेशेवर माफिया किसी गरीब की सम्पत्ति पर कब्जा नहीं  कर सकता। केंद्र  व प्रदेश सरकारें पूरी मेहनत व ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। आज कोई भी आतंकवादी भारतीय सुरक्षा में  सेंध नहीं लगा सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि उसके दुस्साहस का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है, जिससे विकास अपनी ऊंचाईयोंको छू रहा है। उत्तर प्रदेश  देश में नम्बर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर है।