17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सीएम मनोहर लाल से...

फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सीएम मनोहर लाल से की मुलाकात

7

चंडीगढ़- फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व फिल्म की निर्माता पल्लवी जोशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने सीएम  मनोहर लाल के संग मुख्यमंत्री के नियंत्रण कक्ष और मुख्यमंत्री आवास में स्थापित पुस्तकालय का दौरा किया।

पुस्तकालय के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मिले स्मारकों और उपहारों की जल्द ही नीलामी की जाएगी और नीलामी से प्राप्त राशि सामाजिक कार्यों के लिए दी जाएगी। इस पर विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी पत्नी ने कहा कि वे राज्य में किसी भी प्रकार की सामाजिक सेवा हेतु सहयोग के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने बाद में दोनों को श्रीमद्भगवद् गीता और शॉल भी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहका अमित आर्य भी उपस्थित रहे।