17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस: नागपुर में धारा 144 लगायी गई

कोरोना वायरस: नागपुर में धारा 144 लगायी गई

2

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में धारा 144 लगा दी। पुलिस ने कहा कि यह कदम कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। इसके तहत लोगों के एक जगह पर एकत्रित होने पर रोक रहेगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक तौर पर और भारत में भी फैल रहा है और नागपुर में इसके कुछ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों के एक जगह पर एकत्रित होने पर रोक लगाना जरूरी है। यह लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।