17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लाम्बा की आप कार्यकर्ताओं से कहासुनी

कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लाम्बा की आप कार्यकर्ताओं से कहासुनी

4

चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। इन घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लाम्बा आप के एक कार्यकर्ता के बहस करती दिख रही हैं। उन्हें व्यक्ति को थप्पड़ मारने का प्रयास करते हुए भी देखा जा सकता है,

हालांकि व्यक्ति को थप्पड़ नहीं लगा। लाम्बा ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके खिलाफ ‘‘बेहद आपत्तिजनक’’ भाषा का प्रयोग किया। चांदनी चौक से विधायक लाम्बा अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के बाहर थीं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।