17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम योगी ने लखनऊ स्थित विधानसभा पर फहराया तिरंगा, वीर सैनिकों को...

सीएम योगी ने लखनऊ स्थित विधानसभा पर फहराया तिरंगा, वीर सैनिकों को किया नमन

27

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी थे।

देशभर में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है. इस कड़ी में सोमवार को राजधानी लखनऊ में यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा पर तिरंगा फहराया है. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. इस अवसर पर सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है. उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 75 वर्षों की विकास यात्रा के आत्मावलोकन के साथ-साथ आगामी 25 वर्ष के अमृत काल में नए भारत के निर्माण का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि आजादी के उत्सव पर आप सबको बधाई देता हूं. आज आजादी के 75 वर्षों का देश साक्षी बन रहा है. इन 75 वर्षों में देश ने लंबी यात्रा तय की है. अमृत काल की नई कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने का अवसर है. सीएम योगी ने आगे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत शत नमन करता हूं. देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन. बलिदान देकर भारत को सुरक्षा की गारंटी देने वाले सेनानियों, सैनिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव में आमजन को जोड़कर राष्ट्रीय उत्सव बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी एवं समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मां भारती के उन सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों की पुनीत स्मृतियों को नमन, जिन्होंने स्वाधीनता की वेदी पर स्वयं को होम कर दिया. एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना की सिद्धि के लिए आप सभी का त्याग, बलिदान व समर्पण हम सभी के लिए मार्गदर्शिका है।

सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश मे मौन मार्च के जरिए विभाजन की त्रासदी को भी स्मरण किया. यह सभी कार्यक्रम हमे अतीत की विरासत के साथ जोड़ता है. प्रदेश की विभूतियों का सम्मान और दीर्घ जीवन की कामना करता हूं. उन्होंने कहा कि आज का मौसम भी गवाही दे रहा प्रकृति भी अपना आशीर्वाद दे रही. हमने सदी की सबसे बड़ी कोरोना महामारी का सामना किया. यूपी की जनता ने आत्म अनुशासन का परिचय दिया है. टीम भाव से काम का परिणाम सबके सामने है. वहींसर्वाधिक टेस्ट, टीका सबसे ज्यादा खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाला राज्य यूपी है।