17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh आग लगने की घटना से पीड़ित महिला व्यवसायी को सीएम योगी ने...

आग लगने की घटना से पीड़ित महिला व्यवसायी को सीएम योगी ने दी 5 लाख की आर्थिक सहायता

8

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर में आग लगने की घटना में नुकसान उठाने वाली महिला कपड़ा व्यवसायी अनुपमा गुप्ता को आज मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रूपये की सहायता राशि का
चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री जी ने उनकी अन्य परेशानियों को दूर करने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री जी ने उनसे अग्निकाण्ड से हुए नुकसान की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिया कि वे चिंता न करें। प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उनके रोजगार को पटरी पर लाने में शासन-प्रशासन से भरपूर मदद मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि विगत 29 अगस्त को विद्युत शाॅर्ट सर्किट से महानगर के रायगंज दक्षिणी (पाण्डेयहाता ) में वैष्णवी साड़ी सेन्टर नामक प्रतिष्ठान में आग लग गई थी। इससे दुकान में रखे सामान जल जाने से प्रतिष्ठान स्वामी को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा था।

ReadAlso;बेरोजगारों को CM योगी का तोहफा, सभी विभागों में रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

इस दुकान की प्रोप्राइटर नुपमा गुप्ता पत्नी अरविन्द गुप्ता निवासी रायगंज दक्षिणी (पाण्डेयहाता) हैं। संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री के आदेश से इस सम्बन्ध में 05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति की गई थी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।