17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा कार्यसमिति बैठक में प्रतिभाग करने हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,उपलब्धियों को जनता...

भाजपा कार्यसमिति बैठक में प्रतिभाग करने हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर दिया जोर!

7

भाजपा कार्यसमिति बैठक में प्रतिभाग करने हल्द्वानी पहुचें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और केंद्र सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर केंद्र के कार्यों को गिनाते हुए यह कहा कि इन आठ सालों में देश को विश्व स्तर पर जो मान-सम्मान मिला हैं वो सिर्फ यशश्वी प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा की संभव हुआ हैं।
मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले छात्रों को भी बधाई दी,और सीडीएस परीक्षा में अव्वल स्थान पाने वाले हिमांशु पांडेय को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करी।