17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारे में टेका मत्था ‘साहिबजादा दिवस’ में हिस्सा...

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारे में टेका मत्था ‘साहिबजादा दिवस’ में हिस्सा लिया

8
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में ‘साहिबजादा दिवस’ में हिस्सा लिया और गुरुद्वारे पहुंचकर मत्‍था टेका। योगी ने गुरु गोविंद सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि अत्याचार और अधर्म के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए ‘साहिबजादा दिवस’ सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा ,‘‘देश, धर्म और मानवता के लिए बलिदान देने वाले साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी के बलिदान को समर्पित ‘साहिबजादा दिवस’ पर उन्हें कोटिशः नमन।

सोमवार को मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों एवं माता गुजरी की शहादत को समर्पित ‘साहिबजादा दिवस’ का आयोजन किया गया। सिख समाज के धर्म गुरुओं के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस आयोजन में शामिल हुए। राज्य के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्‍यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि योगी जी से पहले किसी मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में कभी ‘कीर्तन’ और ‘लंगर’ का आयोजन नहीं किया।

उन्होंने कहा देश और दुनिया में सिख कौम अपनी पुरुषार्थ के लिए जाना जाता है। भारत की गुरू परंपरा सामान्य परंपरा नहीं एक दिव्य परंपरा है।