17.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

7

दिल्ली में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने सुबह हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 22.4 दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।