17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं...

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

23

हरियाणा निकाय चुनाव में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया है। और उन्होंने ट्वीट कर कहा, विकास और विश्वास का पर्याय भाजपा! हरियाणा निकाय चुनावों में भाजपा को अथाह समर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार। यह जीत प्रमाण है मोदी जी और मनोहर लाल जी की डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओ पी धनखड जी और सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।

हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। सोनीपत की तीनों सीटों पर कमल खिला है। वहीं करनाल में भाजपा को झटका लगा है। यहां पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है। हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा को 22 और जननायक जनता पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली है।

हरियाणा के निकाय चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा माइक्रो मैनेजमेंट पर काम किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इन चुनावों में प्रचार करते नजर आए थे। निकाय चुनावों के लिए सरकार के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के शहरों में दौरे लगातार चलते रहे। चुनावों की रणनीति को लेकर पंचकूला में सभी निकायों के चुनाव प्रभारियों की अहम बैठक हुई थी। जिसमे कई कद्दावर नेता भी शामिल रहे।

पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पार्टी ने सभी शहरों में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तय की थी। चुनाव प्रभारियों से घोषित किए गए प्रत्याशियों को लेकर भी फीडबैक जुटाया गया था।

दोनों नेताओं ने चुनावों की तैयारियों की समीक्षा बखूबी की थी। सभी स्थानों पर भाजपा-जजपा प्रत्याशियों को जिताने को लेकर हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े ने रणनीति पर योजना बनाई थी। जिसका परिणाम आज निकाय चुनाव में देखने को मिला।

प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सभी को पार्टी की सेवा की भावना जनता के बीच ले जाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, जनता का विश्वास भी भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में मनोहर सरकार पहले से ही जनकल्याण के कार्यों में लगी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य में मनोहर सरकार की ओर से किए गए जन कल्याणकारी कार्य एवं उनकी ओर से चलाई गई योजनाओं के बारे में घर घर जाकर हर मतदाता को बताए।