17.6 C
New York
Thursday, July 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा की बंगाल इकाई सीएए के लिए अमित शाह का अभिनंदन करेगी

भाजपा की बंगाल इकाई सीएए के लिए अमित शाह का अभिनंदन करेगी

5

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक मार्च को कोलकाता में एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस दौरान भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पारित कराने के लिए शाह का अभिनंदन करेगी। रैली का आयोजन शहीद मीनार मैदान में किया जाएगा।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “अमित शाह जी का एक मार्च को अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वह एक रैली को संबोधित करेंगे। सीएए के लिए बहुत समर्थन है।” शाह ने आखिरी बार एक अक्टूबर को पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक संगोष्ठी को संबोधित किया था।