17.6 C
New York
Monday, January 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अनिल कपूर को याद आए वो सात दिन, शेयर की तस्वीर

अनिल कपूर को याद आए वो सात दिन, शेयर की तस्वीर

2

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 60 के होने के बावजूद अपनी सेहत की खास ख्याल रखते हैं। इस उम्र में अपने-आप को यंग एक्टर की तरह मेंटेन करना आसान नहीं है। एक्टर जिस अंदाज में आज भी काम कर रहे हैं वो नई पीढ़ी के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।

इस मुकाम तक पहुंचना अनिल कपूर के लिए आसान नहीं था। उन्हें बॉलीवुड में पहला लीड रोल काफी मशक्कत के बाद मिला। साल 1983 में आई फिल्म वो सात दिन एक लीड एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म थी। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म की एक तस्वीर शेयर की और अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है।

फोटो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा- ”वो फिल्म जिसने अनिल कपूर के करियर को रफ्तार दी”। बाद में एक्टर ने लिखा- साल 1977 से 1983 तक मैंने इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया। मुझे सिर्फ एक ऐसी फिल्म की तलाश थी जो मेरे करियर को आगे बढ़ाए। मुझे वो सात दिन से निखरने का मौका मिला।