छप्पन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ रामलला को कंदूमल बेर का भी लगेगा भोग

15

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जब से हुई है उनके दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही। लाखों किलोमीटर दूर से रामभक्त रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। रामलला के भव्य मंदिर में उन्हें सुबह-शाम अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। हर घंटे दूध-फल से लेकर 56 भोग तक रामलला को सब भोग लगाया जाता है।

हर घंटे लगाया जाता है दूध-फल का भोग

हर घंटे रामलला को दूध और फलों का भोग लगाया जाता है, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

कंदमूल बेर भी होंगे रामलला के भोग में शामिल

रामलला को 56 स्वाष्टि व्यंजनों का भोग तो लगाया ही जाता है, पर अब उनके भोग में आदिवासी बेर भी शामिल होंगें। आपने शबरी के बेरों की कहानी तो सुनी हो होगी जिसमें भगवान श्री राम ने शबरी के झूठे बेर खाए थे। भगवान श्री राम जी को बेर अत्यधिक प्रिय थे।