17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, जानिए अगला ग्रहण कब-कब

सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, जानिए अगला ग्रहण कब-कब

3

 2019 की शुरूआत हो चुकी है और इस साल का पहला ग्रहण भी अब खत्म हो चुका है यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण था। आरको बता दें कि यह ग्रहण भारत के समयानुसार 6 जनवरी 2019 की सुबह 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहा। वैसे यह सूर्य ग्रहण का भारत में नही दिखा जिसके कारण इस ग्रहण असर भी नहीं रहा। साल का पहला सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, मंगोलिया, जापान, पूर्वी रूस, उत्तर और पूर्वी अलास्का में देखा गया।

जानिए अगला सूर्य, चंद्र ग्रहण कब-कब है

इस बार के पहले सूर्य ग्रहण के बाद अब इसी महीने की 21 जनवरी को भी ग्रहण पड़ेगा यह चंद्रग्रहण होगा हालांकि यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।

दूसरा चंद्रग्रहण 
यह चंद्रग्रहण 21 जनवरी को होगा। हालांकि पहले सूर्यग्रहण की यह ग्रहण भी तरह भारत में दिखाई नहीं देगा।

तीसरा खग्रास सूर्यग्रहण 
2 जुलाई 2019 को खग्रास सूर्यग्रहण होगा, लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

चौथा खंडग्रास चंद्रग्रहण
16 जुलाई 2019 को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। और यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

पांचवां और अंतिम सूर्य ग्रहण
साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा। ये ग्रहण सिर्फ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में ही दिखाई देगा।

जानिए ग्रहण के बाद क्या करें

– शास्त्रों की मानें तो ग्रहण काल खत्म होने का बाद शरीर की शुद्धि करना बहुत जरूरी है। इसलिए ग्रहण के बाद स्नान और नये कपड़े पहनना चाहिए।

ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। 

– ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान के दर्शन करें।

ग्रहण खत्म होने के बाद दान भी करना चाहिए।

– घर के मंदिर में  भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाएं और ग्रहण के बाद गाय और पक्षी को खाना खिलाएं।