17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अफगानिस्तान Update: पंजशीर प्रोविंस में गड़बड़ी करने की फिराक में तालिबान

अफगानिस्तान Update: पंजशीर प्रोविंस में गड़बड़ी करने की फिराक में तालिबान

6

हमने पंजशीर में कई तालिबानियों को मार गिराया- नॉर्दन अलायंस

बानू के पूर्व पुलिस प्रमुख असदुल्ला ने बीती रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “उन्होंने मुजाहिदीन की मदद से तीन जिलों को मुक्त करवा लिया है। हमारा अगला टारगेट खिनजान जिला है, हम आगे बढ़ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही बगलान को तालिबानियों से पूरी तरह से मुक्ति दिला देंगे।” वहीं काबुल से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर पंजशीर प्रोविंस में हलचल तेज हो गई है। देर रात पंजशीर में तालिबान और नॉर्दन अलायंस दोनों पक्षों में लड़ाई तेज हो गई थी। आज सुबह नॉर्दन अलायंस ने दावा किया है कि उन्होंने पंजशीर में 300 तालिबानियों को मार गिराया है। वहीं इस लड़ाई के बाद तालिबान ने अपने 10 हजार से अधिक लोगों को पंजशीर को घेरने के लिए भेज दिया है।

साथ ही आपको बता दें कि एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट पर तालिबान और बचाव दलों की फायरिंग में अब तक 20 अफगानियों की मौत हो चुकी है।

 

Also Read: https://indiagramnews.com/news/corona-cases-updated-in-india/