17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इस बात को लेकर आमिर हैं परेशान इसलिए कर रहे हैं सभी...

इस बात को लेकर आमिर हैं परेशान इसलिए कर रहे हैं सभी फंक्शनों से किनारा

6

: बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के रिलीज होने बाद पहले दिन बंपर ओपनिंग भी मिली लेकिन उसके बाद फिल्म
के लिए 150 करोड़ की कमाई कर पाना मुश्किल हो गया।

आमिर खुद भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बुरी तरह फ्लॉप हो जाने के बाद माफी मांग चुके हैं। कहा जा रहा था आमिर अपनी अगली फिल्म ‘महाभारत’ की तैयारियों में जुट गए है बता दें, आमिर खान अज्ञातवास पर हैं। न वो रणबीर-दीपिका के रिसेप्शन पर आए और न ही ईशा अंबानी की शादी पर ही दिखें, लेकिन आमिर खान छुट्टी पर नहीं हैं। आमिर इन दिनों पुर्तगाल में हैं।

वो अपने साथ  कुल 6 स्क्रिप्ट लेकर गए हैं और इनमें सबसे दिलचस्प है निर्माता नीरज पांडे की फिल्म- विक्रम वेद।
विक्रम वेद साउथ की सुपर डुपर हिट फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। इसकी कास्टिंग को लेकर डिजिटल में और अखबारों में भी चर्चा चल रही है। कभी शाहरुख खान और आर माधवन की जोड़ी बनती है। कभी अजय देवगन और माधवन की।

फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट नए सिरे से लिखी जा चुकी है।  फिल्म के विलेन की यात्रा कानपुर से होकर लखनऊ होते हुए कोलकाता तक जानी है लेकिन सवाल ये है कि फिल्म में विजय सेतुपति ने जो किरदार निभाया, उसे हिंदी फिल्म में कौन निभाएगा। आमिर खान को ये किरदार बहुत पसंद आया है। निर्माता नीरज पांडे पूरी स्क्त्रिस्प्ट आमिर खान को सुना चुके हैं।

आमिर खान इस फिल्म के सह निर्माता भी होंगे और वेधा वाला रोल भी करने को तैयार हो गए हैं। फिल्म में विक्रम
का रोल कौन करेगा, इसका फैसला भी अब आमिर खान के ही हाथों में हैं। इस रोल के लिए निर्माताओं ने ऋतिक
रोशन या रणवीर सिंह में से किसी एक को लेने की अपनी मंशा आमिर खान के सामने जाहिर कर दी है। आमिर की
पसंद रणबीर कपूर हैं।