17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बांद्रा में अचानक लगी भीषण आग, मिनटों में राख हुई कई झुग्‍गी-झोपड़ियां

बांद्रा में अचानक लगी भीषण आग, मिनटों में राख हुई कई झुग्‍गी-झोपड़ियां

8

मुंबई- मुंबई के बांद्रा इलाके में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में इलाके की कई झुग्‍गी-झोपडि़यों और मकानों जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए मौके पर करीब नौ दमकल की गाड़ियां पहुंची। फिलहाल अब भी आग पर काबू पाने की दमकलकर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस आग लगने के कारणों का पता करने में लगी है, हालांकि अभी उन्हें आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। आग लगने से किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचने की भी अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने की दमकल विभाग पूरी कोशिश कर रहा है और अभी कोई व्यक्ति हमें घटनास्थल (आग लगने वाले इलाके) से नहीं मिला है।