17.6 C
New York
Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चीन के हुबेई में फंसे केरल के 15 छात्र कोच्चि पहुंचे

चीन के हुबेई में फंसे केरल के 15 छात्र कोच्चि पहुंचे

3

घातक कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद चीन के हुबेई प्रांत में फंसे केरल के 15 छात्र कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड पहुंच गए। हवाईअड्डा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन छात्रों की थर्मल जांच की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं। उन्होंने बताया कि छात्र कुनमिंग हवाईअड्डे से बैंकॉक पहुंचे और इसके बाद वे एयर एशिया के विमान से यहां पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रों के यहां पहुंचने के बाद उन्हें एम्बुलेंस से सीधे कलमस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि छात्रों को अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। छात्रों के रिश्तेदार हवाईअड्डा पहुंचे थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।