17.6 C
New York
Monday, May 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कर्नाटक में 2 कारों में भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत

कर्नाटक में 2 कारों में भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत

6

कर्नाटक के तुमकुरु में कुनिगल के निकट शुक्रवार की तड़के 2 कारों के बीच टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 13 में से 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 1 बच्चे की मौत अस्पताल में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु और 3 बेंगलुरु के थे।

सभी तीर्थयात्री थे, जो कि कर्नाटक के धर्मस्थल जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।तुमकुरु पुलिस अधीक्षक (एसपी) केवी कृष्णा ने बताया कि 13 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद हुई। एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी कार उससे टकरा गई। पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों से शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।