17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime गुस्‍साए पति ने चाकू से पत्‍नी का गला काटा, बाद में खुद...

गुस्‍साए पति ने चाकू से पत्‍नी का गला काटा, बाद में खुद की भी जान ली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

9

जहानाबाद। आपको बता दिया जाए कि बिहार के जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड की पंडौल पंचायत के बंधु बीघा गांव में पति-पत्‍नी के बीच मामूली सी बात पर विवाद इतना गहरा जाएगा। बता दिया जाए कि ये कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन जो हकीकत लोगों के सामने आती दिखाई दी, उसे जानकर सब हैरान हैं। अंचल के लोग सोच रहे हैं कि ये सब ऐसे कैसे हो गया।

गुस्‍साए पति ने पहले चाकू से पत्‍नी का गला काटा। इसके बाद खुद का भी गला रेत लिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान पहले पति फिर पत्‍नी ने दम तोड़ दिया। जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधुबीघा गांव में आपसी कलह में पति ने धारदर हथियार से पत्नी का गला रेतते हुए नज़र आया। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया था। दोनों को गंभीर हालत में स्वजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। पटना ले जाने के क्रम में पति अजीत यादव उर्फ भोला की मृत्यु हो गई। आपको बता दे पीएमसीएच में इलाज के दौरान पत्नी संगीता देवी की मौत हो गई।

बताया जाता है कि डेढ़ साल पहले 25 वर्षीय भोला और 20 वर्षीय संगीता का विवाह हुआ था। दो दिन पहले भोला ससुराल से गौना करा कर अपनी पत्नी को लाया था। ससुराल के किसी बात को लेकर पति-पत्नी में पिछले सात दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की रात 12:00 बजे विवाद बढ़ गया, जिसके बाद भोला ने घर मे रखे धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया, उसके तुरंत बाद अपना भी गला रेत लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।