जो महिलाएं करती हैं विटामिन B का अधिक प्रयोग तो रहे सावधान…

2

आज के समय में तो सभी खाने के शौकीन हैं लेकिन खाना भी वो चाहिए जिससे कोई परेशानी न हो 40 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है। इसमें कूल्हे की हड्डी के कमजोर होने के काफी मामले देखे गए हैं। घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाते-बनाते महिलाएं अक्सर खुद का ध्यान रखना भूल जाती हैं।

आजकल कई सप्लीमेंट्स भी आ रहे हैं जो महिलाओं को दूध के साथ पीने की सलाह दी जाती है और कई ऐड के जरिए भी उन्हे कमजोर हड्डियों के विषय में सचेत किया जा रहा है ताकि वे समय रहते खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकें।एक शोध में यह पता चला है कि इन सब का एक कारण शरीर में विटामिन बी की मात्रा का ज्यादा होना भी हो सकता है।

एक स्वस्थ महिला के शरीर में विटामिन बी 12 की 2.4 माइक्रोग्राम और विटामिन बी 6 की 1.5 मिलीग्राम मात्रा पर्याप्त है। एक रिसर्च जिसमे 30 वर्ष की आयु की 75 हजार 864 महिलाओं को शामिल किया गया था। 2,304 महिलाओं में कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर की समस्या पाई गई। उनके रोजाना के आहार में पाया गया कि वे सामान्य से अधिक पूरक पदार्थों का सेवन करती हैं।

वे महिलाएं जो रोजाना आहार में विटामिन बी6 का 2 मिलीग्राम और बी12 का 10 माइक्रोग्राम मात्रा का सेवन करती है उनमें हिप फ्रैक्चर का खतरा कम होता है। जबकि 35 मिलीग्राम विटामिन बी6 और 20 माइक्रोग्राम बी12 की मात्रा लेने वाली 47% महिलाओं में यह खतरा सबसे अधिक पाया गया विटामिन बी6 और बी12 दोनो की आवश्यकता से अधिक डोज खतरनाक हो सकती है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से: