12th फेल मूवी के रियल किरदार मनोज कुमार शर्मा छुट्टियां बिताने पहुंचे अल्मोड़ा

2

पहाड़ों की सुंदर वादियों में घूमने और समय बिताने तो बहुत से लोग हर साल उत्तराखंड आते हैं। लेकिन उत्तराखंड के ही ऐसे कई लोग हैं जिनका नाता पहाड़ों से भले ही किसी कारण छूट गया हो, फिर भी यहां की माटी की खुशबु उनके मन से आज भी नहीं निकली है। इसलिए दूसरे राज्यों के अलावा भी पहाड़ के कई अपने ही लोग हैं जो इन पहाड़ों में लौटकर ठंडी हवाओं में कभी माँ के आँचल को, तो कभी पिता के प्यार को महसूस करते हैं। कलाकारों, फिल्म स्टारों, खिलाड़ियों आदि का पहाड़ों में छुटियां मनाने के आना होता रहता है। ऐसा ही एक चर्चित नाम इन दिनों अपने शहर अल्मोड़ा घुमने आया है जी हाँ हम बात कर रहे है मनोज कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रद्धा की।

12th फेल फिल्म से आज पूरी दुनिया परिचित है,यह मूवी मनोज कुमार शर्मा के शंघर्ष और शाहस का एक अनोखा रूप दर्शकों को दिखाती है जिससे लोगों को प्रेणा मिलती है। इन दिनों IPS मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी अल्मोड़ा छुट्टी मनाने पहुंचे हैं। अल्मोड़ा के सरकार की अली के पास अपने घर में रूक कर श्रद्धा ने IPS मनोज के साथ समय बिताया। अल्मोड़ा में अपने पैतृक गांव लौटी श्रद्धा को स्थानीय लोगों से भी खूब प्यार मिला। वहीं बाज़ारों में घूमते हुए भी कई लोगों ने उन्हें पहचाना और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। अल्मोड़ा के अलावा श्रद्धा और मनोज की जोड़ी कौसानी भी पहुंची। जी हाँ, मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाला कौसानी क्षेत्र जितना सुंदर है उतना यादगार भी।