17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य पंजाब #FarmerProtest करनाल के लघु सचिवालय परिसर के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन!

#FarmerProtest करनाल के लघु सचिवालय परिसर के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन!

21

#FarmerProtest करनाल के लघु सचिवालय परिसर के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन!

#FarmerProtest Karnal: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत के बाद किसान नेताओं ने मंगलवार 6 सितंबर को हरियाणा के करनाल में किसान महासभा का आयोजन किया। इस आय़ोजन में पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के कई हजार किसानों ने हिस्सा लिया। ये महासभा बीते सप्ताह पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रखी गई थी। किसानमहापंचायत के बाद से ही करनाल में किसानों ने अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है, जिसमें कई राज्यों के किसान भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। ये धरना प्रदर्शन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के ऑफिस से करीब तीन किलोमिटर दूर लघु सचिवालय परिसर में हो रहा है।

q#FarmerProtest करनाल के लघु सचिवालय परिसर के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन!

हरियाणा के करनाल में धरना प्रदर्शन

हरियाणा के करनाल में धरना प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं से करनाल के जिला उपायुक्त निशांत यादव ने बातचीत की। इस बातचीत में राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी और अन्य कई किसान नेता उपस्थित थे, पर इस बातचीत में भी कोई फैसला नहीं निकला। किसान नेता लगातार एसडीएम आयुष सिन्हा पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। आयुष सिन्हा वहीं ऑफिसर हैं, जिन्होंने 28 अगस्त को किसानों पर लाठीचार्ज करने की अनुमति दी थी। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षाबलों को जिले में अलर्ट कर दिया है। साथ ही करनाल की इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

इस लाठीचार्ज में सुशील काजल नाम का एक किसान बुरी तरह से घायल हुआ था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। किसान नेताओं ने एसडीएम आयुष सिन्हा को पद से हटाने के साथ-साथ मृतक किसान के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है, साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी प्रशासन के सामने मांग रखी है।

बता दें संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली के चारों बॉडर्स को भी ब्लॉक कर रखा है। किसान नेताओं ने साफ ऐलान किया है कि वे जब तक घर नहीं लौटेंगे, तब तक उनकी मांगे केंद्र सरकार नहीं मानेंगी।

Read: हरतालिका तीज आज, इस व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान