हरतालिका तीज आज, इस व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

6

हरतालिका तीज आज, इस व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

आज 9 सितंबर को हरतालिका तीज है। इस दिन सुहागन महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-आराधना कर उनसे अखंड सौभाग्यवती भव का वरदान प्राप्त करती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं। इस व्रत में वे पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं कर सकती। भगवान शिव और मां पार्वती का ये व्रत अविवाहित कन्याएं भी रख सकती हैं। अविवाहित कन्याओं को ये व्रत रखने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

हरतालिका व्रत के लिए इन विशेष चीजें का रखें ध्यान

  1. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। लाल रंग इस व्रत में अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन आप मेंहदी को भी अपने श्रृंगार में शामिल कर सकती हैं।

हरतालिका तीज आज, इस व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

2. ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, तो याद रखें शाम को ये व्रत अपने पति के साथ ही खोलें।

3. हरतालिका तीज का व्रत कवराचौथ जैसा कठिन ही होता है। इसमें आप अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं रख सकते।

4. अगर नवविहाहित जोड़ों की ये पहली हरतालिका तीज हैं, तो जो व्रत के नियम आप आज फॉलो करेंगी, वहीं आपको आगे आने वाले व्रतों में भी निभाने पड़ेंगें। इसलिए आज सोच-समझकर ही अपने लिए व्रत के नियमों का चयन करें।

5. हरतालिका तीज में व्रत रखने वाली महिलाओं का सोना निषेध होता है। इस दिन सुहागिन सो नहीं सकती। ऐसा करने से आपके व्रत का खंडन हो सकता है।

6. आज आप मां पार्वती और भगवान शिव के साथ गणेश जी की भी पूजा अवश्य करें।

Also Read: बाबा भोलेनाथ का आर्शीवाद और प्रसाद अब भक्तों को घर बैठे मिलेगा