17.6 C
New York
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home तमिलनाडु उपराष्ट्रपति ने मकर संक्रांति और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को...

उपराष्ट्रपति ने मकर संक्रांति और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

32

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मकर संक्रांति और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा-“मैं मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

सूर्य भगवान को समर्पित मकर संक्रांति उत्तरायण की पावन अवधि के शुभारंभ का प्रतीक है। यह त्योहार देश भर में भिन्न-भिन्न नामों से मनाया जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू, केरल में विशु, पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी तथा बिहार में खिचड़ी त्योहार के नाम से मनाया जाता है। हमारे देश की अंतनिर्हित सांस्कृतिक एकता को दर्शाने वाले ये सभी त्योहार अच्छी फसल, समृद्धि और कृतज्ञता के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि मकर संक्रांति सभी के जीवन में समृद्धि, शांति और सौहार्द लाए।